कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर का उपहार, दिया ये खास गिफ्ट; जानिए

Must Read

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज यानी 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर जहां एक तरफ सेलिब्रिटी से लेकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने एक्टर को एक बड़ा तोहफा दिया है. जिसे सुनकर कार्तिक के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

करण ने दिया तोहफा
दरअसल, कार्तिक आर्यन और करण जौहर की लंबी तकरार अब खत्म हो गई है. एक्टर के इस खास दिन पर करण ने कार्तिक के साथ फिल्म की घोषणा की है. डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने इसके साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे कार्तिक. हमारा साथ इसी तरह से मजबूत होता रहे और बॉक्स ऑफिस पर जादू चलना बंद न हो. फिल्म 15 अगस्त साल 2025 को रिलीज होगी.” हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम नहीं रिवील किया गया है. बता दें कि ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी. वहीं, संदीप मोदी द्वारा इसका निर्देशन किया जाएगा. करण जौहर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है.

क्या थी करण कार्तिक-जौहर की कॉन्ट्रोवर्सी
दरअसल, साल 2021 में कार्तिक आर्यन और करण जौहर के झगड़े की खबरें सामने आई थी. जिसके मुताबिक, एक्टर पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया गया था. इसके साथ ही ये भी चर्चे थे कि वो किसी भी फिल्म को करने के लिए अधिक पैसों का डिमांड कर रहे हैं. हालांकि, आपकी अदालत में उन्होंने लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि, मैं काफी ग्रीडी हूं, लेकिन स्क्रिप्ट के लिए, न कि पैसों के लिए.

ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal: कभी जहां जाने से थर्राते थे विक्की कौशल, उसी जगह लिए 7 फेरे; जानिए ये बड़ा राज

कटोरी के साथ एक्टर ने मनाया बर्थडे
अपने जन्मदिन के खास मौके पर कार्तिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वो अपने पेट कटोरी के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं. ये फोटो बहुत ही क्यूट है. कार्तिक हाथ जोड़कर विश मांगते हैं. तो वहीं, कटोरी उनके बगल में बैठकर केक की ओर देख रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This