Bridal Mehndi: इस सीजन आपकी भी होने वाली है शादी? हाथों में रचाएं ये ट्रेंडी मेंहदी डिजाइन

Must Read

Bridal Mehndi: शादी का सीजन शुरू हो गया है. शादी हर दूल्हा-दुल्‍हन के बेहद ही खास पल होता है. होने वाले दूल्हा-दुल्‍हन पहले से ही तैयारियों में लग जाते हैं. यूनिक दिखने के लिए ड्रेस से लेकर मेकअप तक का पूरा ध्‍यान रखते हैं. किसी भी दुल्हन के लिए उसके श्रृंगार की अहम चीज हैं मेंहदी. दुल्हन की मेहंदी का शादी में अपना अलग ही महत्‍व होता है.

ये शृंगार की या सुहाग की निशानी तो होती ही है, इसके साथ ही यह एक खास रस्म भी होती है. इस रस्‍म में दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचाई जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस शादी सीजन दुल्हन बनने वाली हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको दुल्हन मेहंदी (Bridal Mehndi) की ऐसी ट्रेंडी डिजाइन बताने जा रहे हैं जिसे लगाकर आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं. 

दूल्‍हा-दुल्‍हन मेंहदी 

इन दिनों दूल्हा दुल्हन मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है. आप अपनी शादी में इस तरह की मेहंदी रचा सकती हैं. ये मेहंदी डिजाइन शादी के लिए बेस्‍ट हो सकती हैं.

बारीक मेहंदी

दुल्हन की हाथों में बारीक रची मेहंदी डिजाइन प्यारी लगती है. इस तरह की भरी-भरी मेंहदी डिजाइन दुल्‍हन अपने हाथों में रचा सकती हैं.   

फ्लोरल डिजाइन मेंहदी

भरे हुए हाथों वाली मेहंदी के लिए आप चौड़ी-चौड़ी बेल जैसी डिजाइन भी बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए आप मंडला आर्ट बनाकर आस-पास पत्ती डिजाइन में बेल बना सकती हैं. बता दें कि यदि आपको फ्लोरल डिजाइन पसंद है तो केवल बड़े साइज का फूल बनाकर बेल बना सकती हैं और हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं.  

जाल डिजाइन मेहंदी

अगर आप अपनी शादी के लिए मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो इस तरह से जाल और बनाकर आप अपने हसबैंड का नाम लिखवा सकती हैं. यह मेहंदी आपके हाथों पर खूब जचेगी.

ये भी पढ़ें :- क्‍या है HD Makeup, जिसको लेकर दुल्हनों में है क्रेज! ब्राइडल मेकअप बुक कराने से पहले जानें डिटेल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This