Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी उछाल, जानिए आज के ताजा रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 30 November 2023: आज नवंबर माह का आखिरी दिन है. वहीं, देश भर में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में चांदी-सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव में भारी बढ़ोत्तरी (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 59,100 दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 62,060 दर से बिकेगा.

चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 81,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 82,200 के दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 59,100 दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 62,060 दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,230 की दर से बिक रहा था वो आज वो 58,980 दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,140 की दर से बिक रहा था. वो 61,930 की दर पर बिकेगा.

यह भी पढ़ें – Rashifal: नवंबर महीने का आखिरी दिन इन राशि वालों के लिए है लकी, जानिए राशिफल

Latest News

Snake Bite Alert: मानसून में बढ़ा सांपों का खतरा, सर्पदंश के बाद पहला घंटा सबसे अहम, जानें क्या करें

मानसून में सांपों के निकलने और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों को अलर्ट करते हुए बताया कि सांप के काटने के बाद शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है.

More Articles Like This