Relationship Tips: अंजान शख्‍स को डेट करने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकती है मुसीबत

Must Read

Dating Tips: एक समय था जब फैमिली वाले बिना पूछे लड़के-लड़कियों की शादी कर देते थे. मिलना तो दूर की बात है एक दूसरे से बात भी नहीं कर सकते थे. लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं है. समय बदलने के साथ ही लोगों के सोच में काफी परिवर्तन हुआ है. अब बच्चों ने परिवार के सामने अपनी मर्जी रखना शुरू किया, जिसके चलते अब तो बच्चे लव मैरिज तक कर रहे है.  

आजकल कई डेटिंग एप, सोशल मीडिया सहित अन्य तरीकों से लड़का-लड़की एक दूसरे से मिलते हैं, डेट करते हैं. कई कपल तो शादी के बंधन में भी बंध जाते हैं. लेकिन आप अगर किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. फिर चाहे आप लड़की हैं या फिर लड़का. तो चलिए जानते हैं Dating Tips के बारे में…

अकेले मिलने से बचें

अगर आप किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि अकेले न जाएं. आप अपने किसी साथी को आपको फॉलो करने को जरूर कहें. अगर आपको कुछ गलत एक्टिविटी लगे, तो तुरंत एक्शन लें.

अलर्ट मूड पर रखें मोबाइल

आज की जरूरतों में सबसे ज्‍यादा अहम है मोबाइल. यह आपकी काफी मदद कर सकता है. इसलिए आपको अपने मोबाइल को अलर्ट मोड पर रखना चाहिए. घर से जाने से पहले मोबाइल की बैटरी फुल चार्ज कर लें. अपनी लोकेशन भी ऑन रखें. इससे आपको कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है.

सुनसान जगह पर न मिलें

अगर आप किसी अंजान शख्स से मिलने जा रहे हैं, तो ध्‍यान रहे कि गलती से भी किसी अंजान या सुनसान जगह पर न मिले. हमेशा पब्लिक प्लेस पर ही मिलें. ऐसा करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

व्यक्ति और जगह के बारे में जरूर बताएं

जब भी आप डेट पर जाएं, तो अपने किसी साथी को मिलने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल देकर जाएं. इसके साथ ही आप किस जगह जा रहे हैं, इसके बारे में बता दें. ऐसा करने से अगर आप किसी मुसीबत में फंसते हैं, तो समय रहते आपकी मदद हो जाएगी.

ये भी पढ़ें :- A Letter Name Personality: साहसी और लीडरशिप क्‍वालिटी के होते हैं Aनामाक्षर वाले लोग, जानें इनकी अन्‍य खास बातें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This