सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड पर बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत, सरकार का गठन होते ही गैंगस्टर्स को मिलेगी सजा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान में आज एक बड़ा हत्याकांड सामने आया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. इस हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा औऱ गोल्डी बरार ने लिया है. राज्य में इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. जहां एक ओर इस मामले में बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले से बचती नजर आ रही है.

जानिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “पिछले सरकार के समय से जिस तरह से गैंगवॉर पनपी और राजस्थान को अराजकता की अग्नि में धकेला गया, यह उसका ही दुष्परिणाम है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जो धमकियां मिली थी उसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उन्हें जिस स्तर पर सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली. जिन लोगों ने यह किया है उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर सज़ा मिलनी चाहिए. हम सरकार बनने के बाद यह सुनिश्चित करेंगे कि राजस्थान में शांति हो और सभी गैंगस्टर्स को सज़ा मिले.”

इस मामले में पुलिस ने क्या कहा
इस हत्याकांड मामले में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा. अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए. उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी. सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.”

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर गोदारा गैंग ने बरसाई गोगामेड़ी पर गोलीयां, पीछे है Lawrence Bishnoi Gang

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This