Dehradun: शराब के ठेका तक पहुंची ढाबों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun: देहरादून से आग की घटना की खबर आ रही है. बुधवार की देर रात यहां भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में भीषण आग लग गई. आग ने वहां स्थित एक शराब के ठेका को भी अपनी जद में ले लिया. इससे तेज आवाज के साथ शराब की बोतल ब्लास्ट होने लगे. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया.

शराब की बोतल होने लगे ब्लास्ट
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में आग लग गई. अंदर सो रहे विजय नेगी के नौकर उत्तम सिंह ने तत्काल आग लगने की सूचना मालिक को दी. इसके बाद विजय नेगी ने पुलिस को सूयना दी. आग इतनी भीषण थी कि पास ही स्थित शराब के ठेका को भी अपनी जद में ले लिया. तेज आवाज के साथ शराब के बोतल ब्लास्ट होने लगे. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही संभावना
सूचना मिलते ही फायर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पाया. इस दौरान भी ठेके पर शराब की बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही. आग की इस घटना में अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया. ठेका संचालक विनय रावत ने बताया कि दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है. संभावना जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट से लगी है.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This