Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, क्या हुआ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर असर?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में आज भी कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड किसी तरह से हरे निशान में रहते हुए 69.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड गिरकर 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

यूपी में पेट्रोल 39 पैसे, जबकि डीजल 38 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है. पंजाब में पेट्रोल 48, जबकि डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है. इसी प्रकार झारखण्ड, कर्नाटक असम और तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल के रेट गिरे हैं. बिहार में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे महंगा हो गया है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 69 और डीजल 66 पैसे महंगा हो गया है. आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
–दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये, जबकि डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले रेट
–नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये, जबकि डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
–पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में चमका सोना और लुढ़की चांदी, जानिए आज के रेट

Latest News

Budget में पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर हुआ फोकस, मध्यम अवधि में स्थिर विकास में मिलेगी मदद: Report

Jefferies India ने Budget 2026-27 को संतुलित बताते हुए कहा है कि कैपेक्स और डिफेंस पर बढ़ा खर्च मध्यम अवधि में ग्रोथ को स्थिर रखने में मदद करेगा.

More Articles Like This