एलन मस्‍क ने लॉन्‍च किया AI चैटबॉट Grok, एक्‍स के इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Must Read

AI Chatbot Grok: जब से एलन मस्‍क ने ट्विटर यानी एक्‍स की कमान संभाली है तब से वे इसे अपग्रेड करके एक परफेक्‍ट ऐप बनाने में लगे हैं. पिछले एक वर्ष में ट्विटर में कई सारे हुए हैं और अभी भी यह क्रम जारी है. अब मस्क ने एक्‍स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबाट टूल Grok  (AI Chatbot Grok) को पेश किया है. कंपनी के मुताबिक, Grok मार्केट में अभी तक उपलब्ध सभी चैटबॉट टूल से बहुत ही अलग है. इसमें एक्‍स यूजर्स को कई अलग तरह के फीचर्स मिलेंगे.  

प्रीमियम मेंबर्स को होगा फायदा

मस्क ने ग्रोक को ऐसे समय पर लॉन्‍च किया है जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में पहले ही गूगल का बार्ड, ओपनएआई का चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक का क्लाउट चैटबॉट मौजूद है. कंपनी की मानें तो Grok में यूजर्स को बाकी सभी चैटजीपीटी के कंपेयर में कहीं बेहतर एक्साइटिंग फीचर मिलेंगे. चैटबाट टूल ग्रोक को सिर्फ एक्स के प्रीमियम मेंबर्स ही यूज कर पाएंगे. 

एलन मस्‍क ने दी जानकारी

बता दें कि Grok लॉन्चिंग की खबर एलन मस्‍क ने ही एक्‍स पर शेयर करके दी. मस्क के अनुसार, ग्रोक आने वाले दिनों में ओपनएआई के चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर देगा. ग्रोक के बारे में एलन मस्‍क ने पहली बार 4 नवंबर 2023 को घोषणा की थी. यह Grok-1 नाम का पहला एआई मॉडल है.  जानकारी दें कि एलन मस्क ओपनएआई के को-फाउंडर मेंबर में से एक हैं उन्होंने 2015 में इसकी शुरूआत की थी. बाद में उन्होंने 2018 में कंपनी के बोर्ड से रिजाइन कर दिया था.

ग्रोक के पास एक्‍स की शुरुआत तक की जानकारी

कंपनी ने Grok के बारे में बताते हुए कहा कि ग्रोक के पास इस समय एक्स की शुरुआत तक की सभी जानकारी है, इसलिए यूजर्स ग्रोक के एक्स बनने के समय तक के सवाल पूछे जा सकते हैं. ग्रोक सवालों के उत्तर देने के लिए बार्ड वेब,  चैटजीपीटी, किताब और विकिपीडिया से भी जानकारी इकट्ठा करके बताएगा. साथ ही ग्रोक से ऐसे भी सवाल पूछे जा सकते हैं, जिनका जवाब देने में दूसरे AI टूल हिचकिचाते हैं.

ये भी पढ़ें :- Tech News: Redmi 13C की पहली सेल कल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This