Fighter से करण सिंह ग्रोवर का शानदार लुक OUT! पोस्टर देख वाइफ ने कही ये बात…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fighter Movie: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एक्शन से भरपूर फिल्म फाइटर’ अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है. इस मूवी को साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है. ‘फाइटर‘ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ करण सिंह ग्रोवभी अहम भूमिका निभा रहे हैं. दीपिका, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के बाद अब करण सिंह ग्रोवर का मूवी से पहला लुक सामने आ गया है.

करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक हुआ जारी
12 दिसंबर, 2023 को ‘फाइटर‘ मूवी से करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर में करण ग्रोवर एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आ रहे हैं. मूवी में एक्‍टर स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका में नजर आएंगे. वह दीपिका व ऋतिक के साथ एयर ड्रैगन यूनिट में देश के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे.

बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर के फाइटर लुक पर किया रिएक्ट
करण ग्रोवर की पत्‍नी बिपाशा बसु ने अपने पति का ‘फाइटर’ से पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अभिनेत्री ने लिखा- “ऑल द बेस्ट.” साथ ही कमेंट बॉक्स में भी अपने पति को ‘हैंडसम हॉट हबी’ कहा है. बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी करण के लुक को रीशेयर करते हुए उन्हें ‘बहुत हैंडसम’ बताया है.

कब रिलीज होगी फाइटर?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फाइटर‘ को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यानी 25 जनवरी, 2024 को रिलीज किया जाएगा. मूवी का टीजर धमाकेदार साबित हुआ. फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया है.

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This