Devegowda-Modi Meeting: कर्नाटक में BJP और JDS के बीच सीट शेयरिंग की चर्चाएं तेज, शिष्टाचार भेंट या सियासत?

Must Read

Narendra Modi- H D Devegowda News: लोक चुनाव 2024 से पहले सियासी दलों का जोड़ तोड़ का और नए समीकरण गढ़ने का काम तेज हो गया है. इस बीच कर्नाटक से एक खबर सामने आई है. दरअसल, कर्नाटक में चुनाव से पहले जेडीएस और बीजेपी के बीच सीट को लेकर तालमेल की अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की.

इन नेताओं ने की पीएम से मुलाकात

आपको बता दें कि इस मुलाकात के दौरान कुमारस्वामी के भतीजे और जेडीएसके हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. खास बात ये है कि पीएम मोदी ने खुद ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना से मिलकर हमेशा खुशी होती है. देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान को भारत बहुत महत्व देता है. नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और कुछ सीख देने वाले होते हैं.

यह भी पढ़ें: PM Modi पर जेबकतरे वाली टिप्पणी कर फंसे राहुल गांधी, दिल्ली HC ने EC को दिए ये निर्देश

जेडीएस अब एनडीए का है हिस्सा

बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से बात कर सकते हैं. सितंबर में नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी. तब जेडीएस भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो गया था. तब से दोनों दलों के नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत नहीं हुई है. बता दें कि कुमारस्वामी ने दिल्ली आने से ठीक पहले ये कहा था कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं.

कांग्रेस और जेडीएस को मिली थी एक-एक सीट

खास बात ये है कि कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र दिल्ली में हैं. इसलिए सीट बंटवारे की अटकलें और तेज हो गईं हैं. हालांकि, बीजेपी और जेडीएस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विजयेंद्र ने कहा, “दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जेडीएस की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि जेडीएस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ा था. तब भाजपा ने 2019 के चुनाव में कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस और जेडीएस ने केवल एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This