UP News: शीतलहर के बीच स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश!

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Winter Vacation In UP Primary Schools: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसको देखते हुए प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से जाड़े की छुट्टियां हो जाएंगी.

जानकारी दें कि स्कूल शिक्षा महानिदेशालय से भेजी गई सूचना के अनुसार 30 दिसंबर को पढ़ाई के बाद 31 दिसंबर से अगले साल 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतावकाश रहेगा. इस संबंध में शिक्षा परिषद की ओर से भी आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में कहा गया है कि शीतकाल में मौसम में बदलाव के दृष्टिगत सक्षम प्राधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: इस जिलाधिकारी का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में करता है पढ़ाई, साथी बच्चों के साथ MDM खाता है बेटा

परिषदीय विद्यालयों में छुट्टियों का ऐलान

लगातार बढ़ते कोहरे और ठंड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियों का फैसला ले लिया गया है. जानकारी दें कि उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतावकाश घोषित किया जाएगा. सर्दियों के दिनों में छुट्टियों का निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशालय (Directorate General of School Education) की तरफ से भेजा गया है. ये आदेश मौसम में परिवर्तन को देखते हुए लिया गया है.

स्कूलों के समय में भी परिर्वतन

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सर्दी के मौसम में विद्यालयों के समय में भी परिवर्तन कर दिया जाता है. सभी परिषदीय विद्यालयों में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होता है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में निगरानी बढ़ाई गई है. अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों स्कूलों में चेकिंग के लिए राज्य सरकार की ओर से 101 टीमें बनाई गई थी. ये सभी टीमें स्कूल चलो अभियान, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय या स्कूलों में हो रहे निर्माण के निरीक्षण का काम कर रही थी.

अभिभावकों को सरकार की सलाह

देश में एक बार फिर से कोरोना पैर पसार रहा है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर सरकार ने अभिभावकों के लिए एडवाईजरी जारी की है. बच्चों को स्कूल भेजते हुए पेरेंट्स छुट्टियों के दौरान भी बच्चों का खास ध्यान रखें. अगर किसी बच्चे को हल्की सर्दी-खांसी या नजला, बुखार की शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, टेस्ट कराएं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This