दयानिधि मारन के बयान पर राजनीति तेज, बिहार के डिप्टी सीएम ने दी ये नसीहत 

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Tejashwi Yadav Statement: डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादास्पद बयान को लेकर हिंदी भाषी राज्यों में राजनीति गरम हो गई है. दरअसल, दयानिधी मारन ने हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था. उनके बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने डीएमके सांसद की के बयान की निंदा की साथ ही ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है.

तेजस्वी यादव ने बयान की निंदा की 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि डीएमके सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है. उनके दल का कोई नेता बिहार-यूपी के लोगों को लेकर ऐसी बात करता है तो ये निंदनीय है. इससे हमलोग सहमत नहीं हैं. वहीं, उन्होंने आगे कहा कि बिहार-यूपी के लोगों चाहें वो मजदूर ही क्यों ने हो उनकी हर जगह, पूरे देश में डिमांड है. अगर यहां के लोग अन्य राज्यों में ना जाएं तो उनकी जिंदगी ठप्प हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर वो जाति विशेष के लोगों को लेकर कहते कि वो नाला साफ कर रहे हैं तो कुछ बात होती लेकिन ऐसे बयान की मैं निंदा करता हूं.

ऐसे बयान से बचें

डीएम के सांसद के बयान की निंदा करते हुए बिहार के तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे बयान से हर किसी को चाहे वो किसी भी दल का क्यों न हो, हर कोई को बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये देश एक है. हमें हर राज्य के लोगों का सम्मान करना चाहिए और दूसरे राज्यों के लोगों से भी सम्मान की अपेक्षा करनी चाहिए.

डीएमके सांसद ने दिया था विवादित बयान 

उल्लेखनीय है कि डीएमके सांसद  दयानिधि मारन ने हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यूपी बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग  तमिलनाडु में आते हैं और यहां कंस्ट्रक्शन मजदूर या सड़कों और शौचालयों की सफाई का काम करते हैं. दयानिधि के बयान का एक वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This