Petrol Diesel Prices: यूपी में सस्ता, तो गुजरात में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. सोमवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 73.56 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

गुजरात में पेट्रोल और डीजल 78 पैसे की बढ़त के साथ बिक रहे हैं. हरियाणा में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है. यूपी में पेट्रोल और डीजल 35 पैसे सस्ते हुए हैं. प. बंगाल, एमपी, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आई है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: आज नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा कीमत

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये, जबकि डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.34 रुपये, जबकि डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.74 रुपये, जबकि डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Latest News

वोटिंग से पहले बंगाल में हिंसा, आपस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, CAPF जवान समेत कई घायल

West Bengal Election: उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के...

More Articles Like This