Anuppur News: दो मासूमों की जिंदगी लील गई मंदिर की दीवार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anuppur News: मध्य प्रदेश से दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां गुरुवार को अनूपपुर जिले में बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुल्लीडांड में मंदिर की पुरानी दीवार गिर गई. इस हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल की.

दीवार के पास खेल रहे थे बच्चे
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर के पास रखी रेत पर खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक गुल्लीडांड में मंदिर की पुरानी दीवार गिर गई. बच्चे मलबे में दब गए. इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने मलबे को हटाया. लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक चार वर्षीय और दूसरा आठ वर्षीय बच्चा शामिल है. दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिजुरी थाना प्रभारी सहित स्टाफ के साथ मौके घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए मृतकों के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

घर की नेमप्लेट भी बदल सकती है किस्मत? लकड़ी, मेटल और पत्थर में जानें वास्तु के हिसाब से कौन-सी है शुभ

घर के मुख्य दरवाजे पर नेमप्लेट लगाते समय वास्तु के अनुसार उसके मैटेरियल और दिशा का ध्यान रखा जाता है. जानिए लकड़ी, मेटल और पत्थर की नेमप्लेट के लिए कौन सी दिशाएं शुभ मानी जाती हैं और इससे जुड़ी वास्तु मान्यताएं क्या हैं.

More Articles Like This