Petrol Diesel Prices: गुजरात-पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मिलाजुला रुख दिख रहा है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड हल्की बढ़त के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड गिरावट के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
गुजरात में पेट्रोल में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. डीजल की कीमत में यहां कोई बदलाव नहीं है. पंजाब में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है. MP, झारखण्ड और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This