त्रिशूर में सभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, महिलाएं बेसब्री से कर रही हैं इंतजार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी यहां एक किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे. पिछले पांच वर्षों में पीएम मोदी की त्रिशूर की यह दूसरी यात्रा है. त्रिशूर में पीएम मोदी के लिए महिलाओं में अगल ही उत्साह देखने को मिल रहा है. त्रिशूर में जगह-जगह प्रधानमंत्री के पोस्टर लगाए गए हैं.

पीएम मोदी के साथ महिला शक्ति

सितंबर 2023 में विशेष सत्र के दौरान संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद बीजेपी की रैली, “श्रीत्री शक्ति मोदिक्कोप्पम (मोदी के साथ महिला शक्ति) महिला संगमम” को पीएम के स्वागत के रूप में पेश किया जा रहा है. महिलाओं ने कहा, हमें पीएम मोदी का इंतजार है. हम जल्द से जल्द उनसे मिलना चाहते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकसित हो रहा है.  महिलाओं ने कहा, पीएम मोदी दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

भाजपा की केरल इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

‘स्त्री शक्ति मोदिक ओप्पम’ शीर्षक के विशाल थेक्किंकडु मैदान में आयोजित होने वाला सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को सफलतापूर्वक पारित करने की बधाई देने के लिए भाजपा की केरल इकाई द्वारा आयोजित किया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This