Ram Mandir Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र तैयार, ये है खासियत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या नगरी अपने नाथ के आगमन के लिए सज-धज कर तैयार हो रही है. 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई वीवीआईपी लोग शामिल होंगे. इसके लिए अब लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजे जाएंगे. इस कार्यक्रम के लिए एक खास निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है. लाल रंग के इस निमंत्रण पत्र पर भगवा रंग में मैसेज लिखा गया है. इस निमंत्रण पत्र पर आपको भगवान श्रीराम की तस्वीर भी देखने को मिलेगी.

ऐसा है निमंत्रण पत्र

स्कैन करके अतिथियों का होगा सत्यापन

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र पर क्यूआर कोड भी है. ताकि, आमंत्रित विशिष्टजन के वेश में कोई अवांछनीय तत्व कार्यक्रम स्थल एवं रामनगरी में प्रवेश न कर सके. सुरक्षाकर्मी इसे स्कैन करके अतिथि का सत्यापन करेंगे.

क्यूआर कोड निमंत्रण पत्र का है हिस्सा

इस संबंध में बुधवार को यहां पहुंचे एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया, क्यूआर कोड निमंत्रण पत्र चेक करने की प्रक्रिया से जुड़ा एक पक्ष है. उन्होंने बताया, सुरक्षा के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महोत्सव में आने वाला प्रत्येक आमंत्रित अतिथि बिना किसी परेशानी के लिए मंदिर पहुंचे और सुगमता के साथ यहां से प्रस्थान करे.

ये भी पढ़े: PM मोदी ने Hansraj Raghuvanshi के भजन को सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोगों से की ये अपील

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This