Petrol Diesel Prices: पंजाब में सस्ता, तो हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की तेजी देखने को मिल रही है. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़त के साथ 72.71 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 78.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

पंजाब में पेट्रोल 27 पैसे, जबकि डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 18 और डीजल 16 पैसे सस्‍ता हुआ है. इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट आई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है. यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम में बेहद मामूली बढ़त दिख रही है. प. बंगाल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये, जबकि डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This