Andra Pradesh: दुर्घटनाग्रस्त हुई MLC की कार, एक की मौत, MLC सहित दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश से सड़क हादसे की खबर है. यहां के नेल्लोर में शुक्रवार को कार और लॉरी के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं एमएलसी पर्वता रेड्डी सहित चालक घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. मामले की जांच में जुट गई.

दगडर्थी में लॉरी से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, नेल्लोर पूर्व रायलसीमा एमएलसी की कार विजयवाड़ा से नेल्लोर जा रही थी. इसी दौरान वह दगडर्थी में एक लॉरी से टकरा गई. इस हादसे में एमएलसी के सहायक वेंकटेश्वरलू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एमएलसी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गयए. दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

चिकित्सकों ने बताया
गंभीर रूप से घायल एमएलसी को नेल्लोर के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है. इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने बताया कि एमएलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एमएलसी के सहायक की मौत हो गई. जबकि चालक और एमएलसी को गंभीर चोट आई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की शुभ दृष्टि, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This