Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ ने मचाया गदर, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salaar Box Office Collection: सुपरस्टार प्रभास की मूवी ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में राज कर रही है. स्ट्रांग कंटेंट और ढेर सारे एक्शन से भरपूर इस मूवी की कमाई में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल रहा है. फैंस को सबसे ज्‍यादा प्रभास की फाइटिंग सीन ने इंप्रेस किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस मूवी की कमाई के बारे में..

शनिवार की कमाई में आया उछाल

‘सालार: डोमेस्टिक कलेक्शन में तेजी से आगे बढ़ रही हैः ‌इस मूवी के आगे शाह रुख खान की डंकी कहीं टिकती नजर नहीं आ रही है. टिकट खिड़की पर सालार 350 करोड़ के पार हो चुकी है. शनिवार को मूवी की कमाई में अच्छा खासा इजाफा होते देखने को मिला. ‘सालार’ का लेटेस्ट कलेक्शन उसके ब्लॉकबस्टर होने की ओर इशारा कर रहा है.

इस मुकाम पर पहुंची ‘सालार’

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने तीसरे शनिवार को 5.25 करोड़ का कारोबार किया. मूवी का टोटल कलेक्शन 387 करोड़ तक आ गया है. यानी 400 करोड़ कमाने के लिए ‘सालार’ को थोड़ी सी और मेहनत करनी होगी. यह मूवी जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि दो दिनों के अंदर फिल्म 400 करोड़ के मार्क को टच कर जाएगी.

‘आदिपुरुष’ के बाद प्रभास की दूसरी बड़ी फिल्म

‘सालार’, ‘आदिपुरुष’ के बाद प्रभास की साल 2023 की दूसरी बड़ी मूवी है. हालांकि, फिल्‍म आदिपुरुष से वह बॉक्स ऑफिस पर अपना रुतबा कायम नहीं कर पाए थे, लेकिन ‘सालार’ ने उन्हें उनका खोया स्टारडम वापस लौटा दिया.

 

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This