Ram Mandir Pran Pratishtha: महाकाल का प्रसाद जाएगा रामनगरी, 5 लाख लड्डू भेजेगी मोहन सरकार; देखिए वीडियो

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामनगरी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में महज 11 दिन का समय और बचा है. 22 जनवरी का इंतजार समूचे देश के लोग कर रहे हैं. 500 सालों के इंतजार के बाद प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. इस कड़ी में देश के सभी राज्यों से कुछ ना कुछ उपहार अयोध्या भेजा जा रहा है.

अयोध्या में होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश में नव निर्मित सरकार के सीएम मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया और कई बातों को कहा. उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि अयोध्या में महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जायेंगे.

वहीं, सूबे के सीएम मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी के बाद तय होगा कि किस तारीख को एमपी के लोग अयोध्या जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग मिलकर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को विशेष बनाएंगे. सीएम मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर का बनना गर्व की बात है. आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैं सभी को बधाई देता हूं. आप भी देखिए वीडियो…

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This