Stock Market: नए शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: साल 2024 का तीसरा सोमवार शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंडे नहीं ‘मनी डे’ साबित हुआ है. आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी नई बुलंदियों पर पहुंच गए. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 73,402.16 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी (Nifty) भी पहली बार 22,115.55 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा.

सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की बढ़त

बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 759.49 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 73,327.94 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी तरफ, 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी (Nifty) बाजार में बंपर खरीदारी की वजह से पहली बार 202.91 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,097.45 के स्‍तर पर बंद हुआ.

 IT सेक्टर के शेयरों में बंपर खरीदारी से नए शिखर पर Stock Market

आज के शेयर बाजार में IT सेक्टर के शेयरों में रिकॉर्डतोड़ खरीदारी से पंख लग गए  आखिरकार प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपने नए शिखर की ओर उड़ान भरने में कामयाब रहे. आईटी शेयरों के अलावा फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. NSE निफ्टी (Nifty) के शेयरों में विप्रो और ओएनजीसी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में ट्रेड करते दिखे. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 847 अंकों की बढ़त के साथ 72,568 के लेवल पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की शुभ दृष्टि, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This