Ram Mandir: हाथों में भगवा ध्वज…पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर, आगरा से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले दो दोस्त

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे. जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. हर कोई इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है. इसी बीच आगरा के दो दोस्तों (उस्मान अली और प्रिंस शर्मा) ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. इन दोस्तों ने सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए आगरा से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुए हैं. दोनों दोस्तों में एक हिंदू तो दूसरा मुसलमान है. दोनों का कहना है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम भी खुश

आगरा के 30 वर्षीय उस्मान अली और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए अयोध्या के लिए पैदल ही रवाना हो गए हैं. इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं. दोनों का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है. दोनों ने कहा, केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं.

480 कि.मी. की पैदल यात्रा करेंगे दोनों दोस्त

उस्मान और प्रिंस ने बताया, वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे. इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे. दोनों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है. लोगों के पूछने पर उस्मान ने कहा, ‘‘भगवान श्रीराम सबके हैं. मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है. लेकिन, श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं. इंसान का दिल साफ होना जरूरी है. राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं.’’ उस्मान ने बताया, उनकी पत्नी समीरा खातून ने उनका मनोबल बढ़ाया और अब वह अयोध्या जा रहे हैं.

ये भी पढ़े: Shree Krishna janmbhoomi Case: वादी आशुतोष पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, Pak से आया मैसेज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This