Tamil Nadu: जहां से लंका के लिए हुआ था रामसेतु निर्माण, वहां पीएम मोदी ने की पूजा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (21 जनवरी) को तमिलनाडु के रामेश्वरम में अरिचल मुनाई पॉइंट पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां सुबह-सुबह ही पूजा अनुष्ठान किया. मान्यता है कि अरिचल मुनाई वही जगह है, जहां से लंका के लिए राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम के कोदंडारामस्वामी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया. कोदंडारामा नाम का अर्थ है धनुषधारी राम. मान्‍यता है कि यहीं पर पहली बार भगवान राम से विभिषण की मुलाकात हुई थी और उनसे शरण मांगी थी. ऐसी भी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान राम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया था.

शनिवार को रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे. वहां उन्होंने तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए. दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया. इसके बाद उन्‍होंने रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर जाकर समुद्र में डुबकी भी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की. पीएम ने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया.

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान का पालन कर रहे हैं. इसके तहत वह देशभर में भगवान राम से जुड़े प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन कर रहे हैं. इसी के तहत शनिवार को उन्होंने तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर और रामेश्वर के रामनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया. ऐसी मान्यता है कि इन दोनों मंदिरों का भगवान राम के जीवन से जुड़ाव रहा है. आज प्रधानमंत्री द्वारा रामेश्वरम के तट पर किया गया पूजन भी उसी अनुष्ठान का हिस्सा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This