Entertainment News: बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक की ‘फाइटर’ को टक्कर देने आ रही साउथ की ये हॉरर कॉमेडी मूवी! ट्रेलर देख लोटपोट हुए फैंस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: 25 जनवरी को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मच अवेटेड मूवी ‘फाइटर’ रिलीज होने जा रही है, फैंस इस मूवी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इसी बीच साउथ की भी एक मूवी, रिलीज होने वाली है, जिसमें जेलर के एक्टर योगी बाबू नजर आने वाले हैं. वहीं इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर वो साउथ की कौन सी मूवी है, जो फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने आ रही है.

ये भी पढ़े: Entertainment News: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का शानदार टीजर हुआ रिलीज, फुलऑन एक्शन मोड में दिखे अक्षय-टाइगर

‘फाइटर’ को टक्कर देने आ रही यह मूवी
25 जनवरी को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को रिलीज किया जा रहा है. वहीं इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए तमिल फिल्म थोकुदुरई आ रही है, जिसमें योगीबाबू, इनेया, मोट्टा राजेंद्ररन अहम रोल प्ले कर रहे हैं. यह मूवी हॉरर कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस का जबसदस्त रिएक्शशन आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- योगी बाबू सिंपल एक्टिंग नहीं कर रहे हैं. वह कैरेक्टर को जी रहे हैं. रोंगटे खड़े कर दिए. वहीं, एक अन्य ने लिखा- ऐसा लग रहा है ब्लॉकबस्टर कुकिंग हो रही है.

इन फिल्मों में भी निभा चुके है अपनी भूमिका
बता दें, योगी बाबू को जवान, जेलर और अयलान जैसी फिल्मों के लिए फैंस का खूब प्यार मिला है. इसके अलावा वह मंडेला, लकी मैन और मावीरान में नजर आ चुके हैं. वहीं एक्टर राजेंद्रन थेरी, डीडी रिटर्न्स और नान कादुवल जैसी फिल्मों से फेमस हुए हैं.

ये भी पढ़े: Fighter Ban: रिलीज से पहले ‘फाइटर’ के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, इन देशों में बैन हुई फिल्म

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This