Delhi: सिरसपुर में गोदाम की दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः बाहरी दिल्ली से हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की दोपहर सिरसपुर में एक गोदाम की दीवार गिर गई. इस हादसे में जहां एक श्रमिक की मौत हो गई. वहीं चार का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिरसपुर की गली नंबर-4 में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ. बताया जा रहा है कि जिस गोदाम की दीवार गिरी है, उसके बगल में श्रमिक नींव की खोदाई कर रहे थे, इसी दौरान दीवार गिर गई. इसके मलबे में पांच श्रमिक दब गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल सेवा विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया. एक श्रमिक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. जबकि चार को गंभीर हालत में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest News

जीभ का लाल और चिकना होना कितना है खतरनाक…, ऐसे 5 बदलाव खोल देते हैं अंदर छिपी हुई बीमारी

Health Tips: जीभ केवल स्वाद पहचानने का काम नहीं करती, बल्कि उसके रंग, सतह और आकार में आए बदलाव...

More Articles Like This