Bihar Politics: बिहार को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज, लालू ने मिलाया नीतीश को फोन; जानिए फिर क्या हुआ

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज है. बिहार की राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले हर शख्स की नजर इस समय बिहार पर है. ताजा जानकारी के मुताबिक, नीतीश बाबू और लालू यादव के बीच दुआ-सलाम तक बंद हो गई है. खबर ये भी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का फोन तक उठाना बंद कर दिए हैं.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश ने लालू का फोन तक उठाना बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ घंटों में लालू यादव ने नीतीश कुमार को करीब पांच बार फोन किया. उन्होंने बात करना तो दूर कॉल तक रिसीव नहीं की. यही नहीं लालू यादव की तरफ से नीतीश कुमार से मुलाकात का समय मांगा गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने समय नहीं दिया है. यानी कुल मिलाकर लालू नीतीश के बीच मिलने की सारी कोशिशें बेकार हो गई हैं.

कभी भी टूट सकता है महागठबंधन

मीडिया सूत्रों की माने तो बिहार में सियासी हलचल तेज है और आने वाले 24 घंटे में काफी फेरबदल होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि आज किसी भी वक्त बिहार में महागठबंधन के टूटने का ऐलान हो सकता है. यानी नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जा सकता है.

आपको बता दें कि बिहार के सभी दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है. जेडीयू, बीजेपी, आरजेडी और कांग्रेस की अलग-अलग बैठक होने वाली है. इधर शुक्रवार सुबह बीजेपी मुख्यालय में सीनियर नेताओं की बैठक हुई जिसमें बिहार के सियासी हालात पर चर्चा की गई. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

बिहारी की सियासी घमासान और हालिया घटनाक्रम पर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस बार तख्तापलट आसानी से नहीं होगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This