Sonipat Murder: बाइक से जा रहा था युवक, सिर में मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat Murder: चंडीगढ़ से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोनीपत में गोहाना के गांव बरोदा में दिनदहाड़े बाइक सवार एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाश
जानकारी के अनुसार, बरोदा गांव निवासी रमेश (40 वर्ष) शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे. जैसे ही वह गांव के खेल स्टेडियम के पास पहुंचे, हमलावरों ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह बाइक सहित गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This