Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का ऐलान, यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024, UP INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर इंडिया अलायंस में सुगबुगाहट तेज हो गई है. इसी बीच उत्‍तर प्रदेश में सामाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मुहर लग गई है. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सबकुछ तय हो चुका है. कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं. इसकी जानकारी अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्‍ट करके दी. 2024 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में मिलकर लड़ेंगी.

अखिलेश यादव ने दी जानकारी

अखिलेश यादव ने एक्‍स पर कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.’  जानकारी दें कि उत्‍तर प्रदेश में फिलहाल कांग्रेस के पास केवल एक लोकसभा सीट है. इस सीट से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं.

सीट बंटवारे पर आखिरकार सहमति बनी

इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बीच तनातनी चल रही थी. लेकिन कई बैठकों के बाद इनके बीच सीट बंटवारे पर बात बन गई है. इससे पहले खबर थी कि कांग्रेस सपा से बड़ी संख्या में सीटें मांग रही है. लेकिन सपा अध्‍यक्ष इसके लिए राजी नहीं थे. अखिलेश को इस बात से भी नाराजगी थी कि कांग्रेस पर्दे के पीछे मायावती के संपर्क में थी. लेकिन आखिरकार सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मुहर लग गयी.

बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों ने कुछ महीने पहले ही ये तय किया था कि वह अलग-अलग राज्यों में जिन सीट पर जो पार्टी ज्यादा मजबूत है, उस सीट से उसी पार्टी के उम्मीदवार को उतारा जाएगा. इसके साथ ही उस सीट से विपक्षी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नहीं उतरेगा. इसी के तहत अब उत्‍तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का फैसला किया है.

 ये भी पढ़ें :- Bigg Boss 17 Grand Finale: रात 12 बजे तक चलेगी बिग बॉस 17 के फिनाले की पार्टी, यहां जानिए तारीख, टाइमिंग, और प्राइज मनी…

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This