Gyanvapi: नमाजियों से फुल हुई ज्ञानवापी, गेट नंबर-4 से पहले रोके गए लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi News: शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी नमाजियों पूरी तरह फुल हो गई. ऐसे में पुलिस द्वारा नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर-4 पर रोका गया. पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से यह बोलकर रोका जा रहा है कि अंदर बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ हो गई है. लोगों से कहा गया शहर के अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करें.

आसपास के इलाकों में ड्रोन से नजर रख रही पुलिस
ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष की ओर से पूजा शुरू होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण बड़ी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचे. वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रख रही है.

वहीं, ज्ञानवापी में पूजा शुरू होने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा बनारस बंद का ऐलान किया गया. बंदी के ऐलान के बाद नमाज शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचने लगे. नमाजियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी. जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

मोहम्मद यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की
नमाज अदा करने जाते वक्त अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमें कोई नाराजगी नहीं है. उधर, शांति व्यवस्था के मद्देनजर ज्ञानवापी मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं. ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है.

Latest News

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन फीस, पात्रता, सैलरी समेत पूरी डिटेल यहां चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10वीं पास और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

More Articles Like This