Jammu-Kashmir: श्रीनगर में दो और दिल्ली में तीन जगहों पर SIA की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने श्रीनगर और दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए श्रीनगर में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है. श्रीनगर के सैदापोरा, ईदगाह और अहमदनगर क्षेत्र में एजेंसी की टीम दल-बल के साथ पहुंची. उधर, एजेंसी की टीमें दिल्ली में तीन स्थानों पर पड़ताल कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि यह जांच आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपराध की अवैध आय को अवैध रूप से जुटाने, जमा करने और लॉन्ड्रिंग करने से संबंधित मामले में की जा रही है। इस धन का उपयोग बाद में अलगाववाद और उग्रवाद सहित गैरकानूनी गतिविधियों में करने का आरोप है.

अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद पुलिस स्टेशन एसआईए कश्मीर में मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान, यह पता चला कि दो वर्ष से भी कम समय के अंदर 85 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली राशि अवैध रूप से जुटाई गई. कानून की उचित धाराओं के तहत 2023 की एफआईआर संख्या-08 के तहत एसआईए कश्मीर में मामला दर्ज किया गया था और मामले की आगे की जांच चल रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: हरियाली तीज पर ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 15 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This