Petrol Diesel Prices: उत्‍तराखंड-हिमाचल प्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज टूटकर 72.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल सस्‍ता हुआ और 29 पैसे गिरकर 96.89 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 28 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपये लीटर हो गया है. हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में आज पेट्रोल 91 पैसे महंगा हुआ और 97.82 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 74 पैसे चढ़कर 89.74 रुपये लीटर हो गया है. उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पेट्रोल 8 पैसे चढ़कर 95.21 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 9 पैसे महंगा होकर 90.29 रुपये के भाव बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर  बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये, जबकि डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कुल्‍लू में पेट्रोल 97.82 रुपये, जबकि डीजल 89.74 रुपये प्रति बिक रहा है.
– देहरादून में पेट्रोल 95.21 रुपये, जबकि डीजल 90.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

03 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This