Petrol Diesel Prices: नोएडा में महंगा, तो पटना में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमत में फिर उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.40 डॉलर चढ़कर 77.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 72.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज नोएडा में उछाल दिख रहा तो बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तेल सस्‍ता हुआ है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 41 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.47 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपये के भाव बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये, जबकि डीजल 90.14रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 1075.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि के पांचवे दिन होती है स्कंदमाता की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि के सभी 9 दिनों में मां...

More Articles Like This