Delhi Metro Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, वीडियो आया सामने

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Metro Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली ​मेट्रो में यात्रा की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सफर का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आप देख सकते हैं कि मेट्रो में सफर के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी (DMRC) के शीर्ष अधिकारी मेट्रो संचालन के बारे में उन्हें जानकारी दे रहे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  जिस मेट्रो कोच के सीट पर बैठी हैं, उनके ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हैं. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान मेट्रो अधिकारी से सवाल पूछती भी नजर आ रही हैं. जिसका जवाब डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी दे रहे हैं.

देखिए वीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली मेट्रो में सफर करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेहद ही खूबसूरत येलो रंग की साड़ी पहनी हुई हैं. उनके सामने खड़े फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं. आप भी देखिए ये वीडियो…

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This