Frizzy Hair: फ्रिजी हेयर से हैं परेशान तो अपनाएं ये होम रे‍मेडीज, सिल्की एंड शाइनी बनेंगे बाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Frizzy Hair:  हमारे बाल कई कारणों से उलझे और रूखे-सूखे हो जाते हैं. खासकर मौसम बदले पर  ये समस्‍या देखने को मिलती है. फ्रिजी और रूखे बाल देखने में तो बुरे लगते ही हैं साथ ही इससे बालों की कई दिक्कतें भी बढ़ती हैं. इसके पीछे की वजह बालों को सही मात्रा में पोषण और नमी नहीं मिलता है. अगर बालों पर नमी या पोषण की कमी होगी तो बालों को बढ़ने और हेल्दी बने रहने में भी मुश्किल आएगी. ऐसे में बालों की ड्राइनेस को दूर करने और फ्रिज फ्री बनाने की बहुत आवश्‍यकता है. ड्राई और फ्रिजी बालों (Frizzy Hair) को मुलायम और हेल्दी बनाने के लिए यहां बताए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं.

फ्रिजी बालों के घरेलू उपाय

केले और दही

बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए बालों पर केले और दही के का बना हेयर मास्‍क लगाया जा सकता है. हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में दही लें और इसमें केले, ऑलिव ऑयल और 2 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद वॉश कर लें. इससे बालों को शाइनी बनाने में भी मदद मिलती है.

नारियल तेल और विटामिन ई 

इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल को मिक्‍स कर लें. अब इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से अप्‍लाई कर लें. 40 मिनट बाद बाल को धो लें. हफ्ते में एक से दो बार इस तरह बालों पर लगाने पर बालों की डीप कंडीशनिंग होगी.

सेब का सिरका 

सेब का सिरका यानी एपल साइडर विनेगर बालों की अच्छी सफाई करने में कारगर है,  साथ ही इससे बालों की फ्रिजीनेस कम होती है सो अलग. इसके लिए एक तिहाई कप एपल साइडर विनेगर लें और उसे एक लीटर पानी में मिक्‍स करें. इस पानी से सिर धोने पर बालों की फ्रिजीनेस हट जाएगी. एपल साइडर विनेगर में मौजूद हाइड्रोक्सी एसिड फ्रिजीनेस दूर करने में काफी कारगर है.

दही और शहद 

दही और शहद से तैयार हेयर मास्‍क फ्रिजी बालों के लिए फायदेमंद है. इसके लिए एक कटोरी में 3 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिक्‍स करें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर 30 से 40 मिनट के लिए अप्‍लाई करें. इस हेयर मास्क से बालों की अच्छी सफाई के भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें :- Hair Care Tips: बालों के झड़ने से मिल जाएगी निजात, बस लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

 

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This