Chhattisgarh: ट्रेन पहुंची रेलवे स्टेशन पर, और चल गई गोली, सिपाही की मौत, यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय लोग सख्ते में आ गए, जब लोगों के कानों में गोली की आवाज पहुंची. दरअसल, रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के एक सर्विस हथियार से गलती से गोली चल गई. इस घटना में एक जवान की मौत हो गई. शनिवार को यह जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री घायल भी हो गया है.

कांस्टेबल के सीने में लगी गोली
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी. कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) जब ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, उसी समय उनका सर्विस हथियार गलती से डिस्चार्ज हो गया और एक गोली उनकी छाती में लग गई.

उपचार के दौरान कांस्टेबल की हुई मौत
अधिकारी ने बताया कि घायल यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो ऊपर वाले बर्थ पर सो रहा था, उसके पेट में भी चोटें आई हैं. उन्होंने उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों पर किया हमला, ओडेसा और मीकोलेव में धमाके, तीन लोगों की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह वाले दो शहरों पर हवाई हमले किए. इस अटैक में तीन...

More Articles Like This