Breaking: लैंडिंग के दौरान पॉयलट से भारी चूक, दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बडा़ हादसा, जानिए

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo Flights: दिल्ली से एक इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रनवे पर उतरने के बाद टैक्सीवे को भी पार कर गया. बता दें कि टैक्सीवे हवाईअड्डे पर विमानों के लिए एक रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है.

इस हादसे के कारण रनवे को करीब 15 मिनट तक अवरुद्ध कर दिया गया था. इस वजह से अन्य विमानों को लैंड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार इंडिगो विमान 6E 2221 का दिल्ली के हवाई अड्डे पर निर्दिष्ट टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया.

मीडिया रिपोर्ट्स मे मिली जानकारी के अनुसार इस वजह से 15 मिनट तक रनवे प्रभावित रहा और उड़ाने प्रभावित हुईं. बताया जा रहा है कि इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई.

इस घटना पर अभी कंपनी की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है. यहां से प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित होती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या PM बनना चाहेंगी Kangana Ranaut? अभिनेत्री ने दिया जवाब, कहा- ‘मेरी फिल्म देखने के बाद आप लोग…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This