JNU में आधी रात भारी बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्रों के बीच झड़प; खूब चले लात घूसे

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JNU violence: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में छात्रसंघ चुनाव होने को हैं. इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा की तस्वीर सामने आई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात विश्वविद्यालय में स्कूल आफ लैंग्वेज में रात्रि जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच में खूनी झड़प देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार दोनों विंग के छात्रों में खूनी संघर्ष देखने को मिला है. इस बवाल में कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है.

आधी रात भारी बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विंग के छात्रों के बीच कहीं लात घुसे चले तो किसी ने लाठी डंडे बरसाए. दोनों विंग के छात्रों के बीच रात भर हिंसा की स्थिति देखने को मिली है. मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इस विवाद को लेकर दोनों छात्र एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लेफ्ट विंग छात्र इस पूरे मामले को एबीवीपी छात्रों की गुंडागर्दी बता रहे हैं. इसी के साथ राइट विंग छात्र कैंपस में इसे नक्सली अटैक बोल रहे हैं.

घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

कल देर रात हुई हिंसा को लेकर एक अधिकारी ने बताया है कि इस घटना में घायल छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छात्रों को छड़ी से पीट रहा है. वहीं, दूसरी ओर एक अन्य वीडियो में एक शख्स छात्रों पर साइकिल फेंकता नजर आ रहा है.

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में करीब 4 साल बाद छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू की जा रही है. दोनों विंग के छात्रों के संघर्ष के बाद चुनावी प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि अभी तिथियों की घोषणा नहीं की गई, उससे पहले जो तस्वीर सामने आई है, उससे साफ है कि परिसर में शांति पूर्वक चुनाव करा पाना संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav: देर रात तक चली CEC की बैठक, बीजेपी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट!

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This