किसने घोंटा इंसानियत का गला? लोहे की ग्रिल पर अटका मिला नवजात का शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फरीदाबादः आखिरकार कौन रही होगी वह निर्दयी मां या फिर पिता या फिर कोई और? जिसने नवजात को लोहे की ग्रील के ऊपर से फेंकना चाहा होगा, लेकिन यह नवजात ग्रील में फंस गया और उसकी मौत हो गई. इंसानियत को शर्मशार करने वाली यह घटना फरीदाबाद की है. नवजात के शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

नवजात के शव को पुलिस ने लिया कब्जे में, जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार, अजरौंदा गांव सेक्टर-15ए में सोसाइटी की दीवार की ग्रिल पर शनिवार सुबह एक नवजात अटका हुआ मिला. उसके प्राण पखेरु उड़ चुके थे. घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. नवजात के शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया.

सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही पुलिस
इसके बाद शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवाया गया. सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पैदा होने के बाद किसी ने नवजात को ग्रिल के ऊपर से फेंकने की कोशिश की होगी, लेकिन वह ऊपर ही फंस गया. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को खंगाला जा रहा है.

घटना को लेकर लोगों में हो रही चर्चा
उधर, इस घटना की लोगों में चर्चा हो रही है. हर कोई यह कयास लगाने में जुटा है कि आखिरकार वह कौन निर्दयी मां है? जिसने इंसानियत का गला घोंटते हुए नवजात के आंखें खोलते ही उसे मौत की गहरी नींद में सुला दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This