Bahadurgarh: पिकअप से टकराई बाइक, दो भाइयों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahadurgarh: हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बाइक पर सवार थे चार लोग
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ में रोहतक रोड से मांडौठी गांव आने वाले 44 फुटा रोड पर पिकअप गाड़ी में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो भाइयों सहित तीन की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. चारों एक ही बाइक पर सवार थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
मृतकों में फरुखनगर निवासी कपिल 17 साल है, जो अपने मामा के यहां मांडौठी में रहता था. मांडौठी निवासी अजीत और सुजीत की भी इस दुर्घटना में जान चली गई. ये दोनों सगे भाई थे. गांव मांडौठी का ही मोहित इस हादसे में घायल हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

20 May 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This