Jacqueline Fernandez की बोल्ड अदाएं देख बेकाबू हुए फैंस, अभिनेत्री ने शेयर किया नए गाने का वीडियो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए गाने ‘यम्मी यम्मी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच बीते बुधवार को उन्‍होंने अपने न्यू सॉन्ग ‘यम्मी यम्मी’ का टीजर शेयर किया है. उनके नए गाने में श्रेया घोषाल और फ्रेंच आर एंड बी गायक टायक की आवाज है. जैकलीन फर्नांडीज पीयूष भगत और शाज़िया सामजी द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने के वीडियो में बला की खूबसूरत लग रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें, जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीज़र वीडियो शेयर किया है साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘यम्मी यम्मी’ के साथ अपने FOMO को बढ़ावा दें. वहीं गाने का टीजर अब ऑफिसियल रूप से @playdmfofficial YouTube चैनल पर भी शेयर किया गया है. ये पूरा गाना 8 मार्च को सुबह 11 बजे आएगा, जिसे आप खूब एन्जॉय कर सकते हैं.

 

जैकलिन ने गाने को लेकर कही ये बात

इसपर जैकलिन फर्नांडीज ने कहा, ‘ इस गाने ने मेरे करियर में एक बड़ी भूमिका निभाई है और ‘यम्मी यम्मी’ के लिए अंशुल के साथ टीम बनाना मेरी लिस्ट में एक और टिक मार्क है. अभिनेत्री ने कहा- उनके पास बहुत गहरी समझ है गाने की शूटिंग काफी मजेदार रही. ‘यम्मी यम्मी’ की वाइब बहुत फ्रेश और एनर्जेटिक है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को गाना भी पसंद आएगा.’

यह भी पढ़े: Srinagar: पीएम मोदी ने शंकराचार्य हिल को किया नमन, शेयर की तस्वीरें

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This