Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो लोगों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, वायरल हुआ वीडियो

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी कोई मारपीट करते दिखता है, तो कभी कोई नाचते हुए रील्स बनाता है, तो वहीं कोई सीट को लेकर बवाल करता है. एक ऐसा ही वीडियो एक बार फिर देखने को मिला है. इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोगों के बीच एक सीट को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

‘मेरे सर पर बैठेंगे क्या’

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स और एक युवक बीच सीट को लेकर बहस हो गई. बुजुर्ग शख्स ने युवक से कहा ‘मेरे सर पर बैठेंगे क्या ? इसका जवाब देते हुए युवक ने कहा ‘किसी की पर्सनल सीट है क्या यहां पर.’ इसके बाद दोनों जमकर बहस करने लगते हैं. दोनों के आसपास कई लोग भी मौजूद हैं. वहीं, एक बगल में बैठी महिला दोनों को शांत कराने की कोशिश भी करती है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने किए कमेंट

वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के हैंडल से X पर शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- ‘Kalesh b/w a Man and a Guy inside Delhi Metro over Seat issues’. लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मैं डेली देखता हूं. दूसरे ने लिखा -मेट्रो परफेक्ट है क्या लड़ाई के लिए. वहीं, एक अन्य ने लिखा -एक दूसरे के ऊपर बैठ जाओ समस्या खत्म.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This