Weather Update: तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: सर्दी का सीजन खत्म होने की कगार पर है. वहीं, गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. लोग अभी से कूलर, ऐसी और पंखे की मरम्मत कराने लगे हैं. इस बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों तक कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ जगहों पर बर्फाबारी का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं मौसम का हाल…

इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां के कई जगहों पर 12 और 13 मार्च को इस क्षेत्र में छिटपुट आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 12 और 13 मार्च को रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में मौसम गर्म रहेगा.

देशभर के मौसम का हाल

देशभर से सर्दी अब विदाई की कगार पर है. इस बीच देश के मैदानी इलाकों के राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है. वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, 12 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके चलते मैदानी राज्यों में कई जगह मध्यम से तेज बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की आशंका है. फिलहाल देश के कई हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और 13 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है.

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 11 से 13 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी और 14 और 15 मार्च को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी होगी. इस दौरान 13 मार्च को तेज बारिश होने की संभावना है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली के मौसम की तो दो दिनों तक चमचमाती हुई धूप खिलने के बाद बुधवार को फिर आसमान में काली घटा मंडराने लगेंगे. इसके कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. बारिश होने के कारण फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

जिस Dwaraka Expressway का पीएम ने किया उद्घाटन, वह कई मायनों में है खास; जानिए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This