Health News: दर्द से निजात के लिए दूध, हल्दी और शिलाजीत का सेवन है वरदान, ऐसे करें प्रयोग

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Health News: शरीर की हड्डियां अगर कमजोर होंगी तो दर्द की समस्या बनी रहेगी. अगर आप भी शरीर में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो संभव है कि आपकी हड्डियां कमजोर हों. जानकारों का कहना है कि अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना रात में 1 गिलास दूध पीने की आदत बना लें. दूध के सेवन से हड्डियों को भरपूर कैल्शियम मिलेगा.

वहीं, अगर आप दूध का सेवन करते हैं और इसमे थोड़ी हल्दी मिला लेते हैं तो दूध का फायदा कई गुना बढ़ जाता है. हल्दी युक्त दूध पीने से सर्दी-खांसी की समस्या से तो निजात मिलती ही है. साथ में दर्द में भी काफी आराम मिलता है. हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि अगर दूध में हल्दी के साथ शिलाजीत मिला लिया जाए तो ये हड्डियों के लिए किसी टॉनिक के जैसा काम करता है.

आयुर्वेद के जानने वालों का मानना है कि दूध का सेवन रात का खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद करना चाहिए. दूध में थोड़ी हल्दी और शिलाजीत मिला लेने से इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है. आइए आपको इस ऑर्टिकल में बताते हैं कि इससे क्या फायदे मिलते हैं?

हल्दी शिलाजीत वाला दूध पीने के फायदे

  • जैसे ही आप दूध में हल्दी और शिलाजीत मिलाकर सेवन करते हैं तो ये काफी फायदेमंद हो जाता है. दोनों आइटम्स को अगर दूध में मिला दिया जाए तो दूध सुपरपावरफुल हो जाता है. इससे हड्डियों की ताकत कई गुना बढ़ जाती है.
  • आयुर्वेद में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है. जिन भी लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उनको इसके साथ गुग्गल का भी इस्तेमाल करना चाहिए.
  • दूध में शिलाजीत और हल्दी का प्रयोग नींद ना आने की समस्या को दूर करने भी कारगार साबित होता है.
  • शिलाजीत मे प्रचूर मात्रा में आयरन होता है. इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है. शरीर में खून बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन लाभकारी होता है.
  • दिमाग को तेज करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है.
  • शिलाजीत के प्रयोग से शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इससे शरीर को कई एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं.

(अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. ‘द प्रिंटलाइंस’ इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This