ESIC Recruitment 2024: ईएसआईसी में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्‍मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा. 2 एवं 3 अप्रैल 2024 को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं, वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं पते पर उपस्थित हो सकते हैं.

ESIC Recruitment 2024: कहां होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को एकेडमिक ब्लॉक, ईएसआईसी एमसीएच देसुला मिया अलवर, राजस्थान- 301030 पर उपस्थित होना होगा. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे तय किया गया है. इस प्रक्रिया में जो उम्मीदवार सफल रहेंगे, वे ही वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. इंटरव्यू सुबह 11:00 बजे से लिए जाएंगे.

ESIC Recruitment 2024: इन पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से फैकल्टी के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेनेट प्रोफेसर, सुपर स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट्स एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें.

ये भी पढ़े: UPMRCL Recruitment 2024: यूपी मेट्रो में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है Apply

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This