Bhutan News: भूटान में भारत के सहयोग से निर्मित आधुनिक अस्पताल का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bhutan News: भूटान की राजधानी थिम्पू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सहयोग से निर्मित एक आधुनिक अस्पताल का शनिवार को उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ मिलकर थिम्पू में ‘ज्ञाल्त्सुएन जेत्सुन पेमा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया. यह इस हिमालयी देश के लोगों को समर्पित एक भूटान-भारत मित्रता परियोजना है. भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे पीएम मोदी ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की और प्रधानमंत्री टोबगे से बातचीत की.

शुक्रवार को भूटान नरेश ने यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं. पीएम मोदी ने शुक्रवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं बड़ी विनम्रता के साथ ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ सम्मान स्वीकार करता हूं.
मैं यह सम्मान देने के लिए महामहिम भूटान नरेश का आभार व्यक्त करता हूं. मैं इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं. मुझे विश्वास है कि भारत-भूटान के संबंध बढ़ते रहेंगे और हमारे नागरिकों को फायदा पहुंचाएंगे.’’ भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंध 1968 में स्थापित हुए थे. भारत-भूटान संबंधों की मूल रूपरेखा 1949 में दोनों देशों के बीच हुई मित्रता एवं सहयोग संधि रही है जिसमें फरवरी 2007 में संशोधन किया गया था.
ये भी पढ़े: PM मोदी ने राम मनोहर लोहिया को बताया भारतीय राजनीति का स्तंभ, ‘शहीद दिवस’ पर स्वतंत्रता सेनानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This