सुप्रिया श्रीनेत के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के बाद वायरल हुआ कंगना का वीडियो, उर्मिला मातोंडकर पर किया था भद्दा कमेंट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut Controversy: बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के बाद बॉलीवुड कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सियासी गलियारों में एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, बीते दिन कंगना को लेकर कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने एक कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनका पलटवार भी किया. इन सियासी जंग के बीच कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडकर पर भद्दा कमेंट करती नजर आ रही हैं.

कंगना ने नेशनल टीवी पर किया कमेंट

दरअसल, कंगना का ये वीडियो 4 साल पुराना है. जिसमें एक्ट्रेस नेशनल टेलीविजन पर उर्मीला मातोंडकर को लेकर कहती हैं- “मैंने उर्मीला मातोंडकर का एक अपमानजनक इंटरव्यू देखा. जिस तरह से वह मेरे बारे में बात कर रही थी, मेरी खिंचाई कर रही थी, मेरे स्ट्रगल का मजाक उड़ा रही थी, इस बात पर मुझ पर हमला कर रही थी कि मैं टिकट के लिए बीजेपी को खुश करने की कोशिश कर रही हूं.”

कंगना आगे कहती हैं- “यह समझने के लिए किसी को टैलेंटेड होने की जरूरत नहीं है कि मेरे लिए टिकट पाना बहुत मुश्किल नहीं है. उर्मिला एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं. वह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती हैं, वह किस लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए सही है. अगर उन्हें टिकट मिल सकता है, तो मुझे टिकट क्यों नहीं मिलेगा?” अब कंगना के राजनीति में एंट्री लेते ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

ये भी दखें- होली पार्टी में ढोल पर मन्नारा चोपड़ा संग खूब नाची प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती ने लूटी लाइमलाइट, वीडियो वायरल

 

कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत ने किया कमेंट

कंगना रनौत को बीजेपी से टिकट मिलने पर कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री की एक फोटा साझा की है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?’ उनके इस स्टेटमेंट के बाज सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. उनका पलटवार करते हुए कंगना ने लिखा- ‘एक आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर के पिछले 20 सालों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है.’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This