Lok Sabha Election 2024: शिवसेना-UBT ने जारी की उम्माीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024, Maharashtra Shiv Sena (UBT) Candidates List: लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे नेताओं की धड़कने बढ़ती जा रही है. सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. इसी क्रम में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आइए जानते हैं किसे कहां से बनाया उम्मीदवार…?

कई दिग्गजों के नाम

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई दिग्गज नेता के नाम शामिल हैं. शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई को टिकट दिया है. इसके अलावा मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, उत्तर पूर्वी मुंबई से संजय दिना पाटिल और नार्थ वेस्ट मुंबई से अमोल कार्तिकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

देखिए किसे कहां से मिला टिकट?

बुलढाणा- नरेंद्र खेडेकर

यवतमाल-वाशिम – संजय देशमुख

मावल – संजोग वाघेरे पाटिल

सांगली – चंद्रहार पाटिल

हिंगोली – नागेश पाटिल अष्टिकर

संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे

धाराशिव – ओमराज निंबालकर

शिरडी – भाऊसाहेब वाघचौरे

नासिक – राजाभाऊ वाजे

रायगढ़ – अनंत गीत

सिंधुदुर्ग – रत्नागिरी – विनायक राउत

ठाणे – राजन विचारे

मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दीना पाटिल

मुंबई दक्षिण – अरविन्द सावंत

मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर

परभणी – संजय जाधव

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This