बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: BNP की शानदार जीत, तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी लहराया जीत का परचम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत हासिल की है. 13वें संसदीय चुनाव में  299 सीटों पर चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) को 211 सीटों पर सफलता मिली है, तो वहीं प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. जिस बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, इस बार के चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार थे और उसी पार्टी के टिकट पर जीते हैं.

जमात-ए-इस्लामी उम्मीदवार को पराजित कर जीते गायेश्वर चंद्र रॉय

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी के टिकट से जीत हासिल करने वाले हिंदू उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है, जिन्होंने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है. मालूम हो कि गायेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पहले भी वे राज्य मंत्री रहे हैं. ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से रॉय ने 99163 वोट हासिल किया है और उन्होंने  जमात-ए-इस्लामी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को पराजित किया.

मगुरा संसदीय क्षेत्र से निताई रॉय चौधरी जीते 

दूसरे हिंदू सांसद बने निताई रॉय चौधरी ने बीएनपी के टिकट से मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है. उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30000 से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की है. निताई रॉय चौधरी को 147896 वोट मिले हैं, जमात उम्मीदवार बिल्लाह को 117018 वोट मिले. खास बात ये है कि चौधरी और गयेश्वर चंद्र रॉय के एक दूसरे के रिश्तेदार हैं.

एडवोकेट दीपेन दीवान ने हासिल की जीत 

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट से जीतने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार एडवोकेट दीपेन दीवान हैं, जिन्होंने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है. दीपेन दीवान का मुकाबला इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा से था, जिन्हें 21,544 वोट मिले और जीतने वाले दीपेन को 31222 वोट प्राप्त हुए हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This