महुआ मोइत्रा को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए 28 मार्च को बुलाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में उन्हें फिर समन भेजा है. महुआ को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 28 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.

मालूम हो कि इससे पहले 19 मार्च को महुआ मोइत्रा को ईडी द्वारा समन भेजा गया था. ईडी के सामने पेश ना होने पर ये समन जारी किया गया था. महुआ ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पेशी से मोहलत मांगी थी.

फेमा के प्रावधानों के तहत ईडी महुआ का बयान दर्ज करना चाहती है. महुआ के खिलाफ एनआरआई खाते से जुड़े लेन-देन की जांच की जा रही है. इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है.

आपको बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई आरोप लगाए थे. निशिकांत ने कहा था कि महुआ ने कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछा था.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This